एसबीआई के ग्राहकों का डाटा लीक: बैंक ने बताया- खाते में जमा रकम सुरक्षित; क्या है पूरा मामला?

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने हाल में हुई एक साइबर घटना को लेकर ग्राहकों के लिए जानकारी साझा की है। बैंक के मुताबिक, इस घटना में कुछ ग्राहकों का डाटा शामिल होने की पहचान हुई है। ऐसे ग्राहकों को बैंक ने ईमेल और व्हाट्सऐप के जरिये अलग-अलग सूचना दी है। हालांकि, बैंक ने अपने संदेश में यह साफ किया है कि ग्राहकों के खातों में जमा रकम सुरक्षित है। क्या ग्राहकों के खाते से पैसे निकलने का खतरा है एसबीआई ने अपने बयान में कहा है कि ग्राहकों के खाते में जमा रकम और उनके पैसे बैंक के पास सुरक्षित हैं। हालांकि, बैंक के इस बयान से यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि साइबर घटना में किसी तरह का नुकसान हुआ ही नहीं। बैंक ने डाटा से जुड़ी घटना की जानकारी दी है, लेकिन साझा किए गए संदेश में यह नहीं बताया है कि कितने ग्राहकों का डाटा प्रभावित हुआ, कौन-सी जानकारी सामने आई या साइबर घटना कैसे हुई। State Bank of India (@TheOfficialSBI) posts, "Further to our earlier post regarding the recent cyber incident, the Bank has individually informed all customers, whose data was identified as being involved, through email and/or WhatsApp. We reiterate that your account balances and funds are safe with us. Customers are advised to follow safe digital banking practices, never share their OTP, PIN or password with anyone, and remain vigilant against suspicious calls, messages and emails." — Press Trust of India (@PTI_News) October 23, 2026 ग्राहकों को क्या सलाह बैंक ने ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय सावधान रहने की सलाह दी है। एसबीआई ने साफ कहा है कि अपना ओटीपी, एटीएम या बैंकिंग पिन और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। अगर किसी अनजान नंबर से संदिग्ध कॉल आए या कोई शक वाला मैसेज अथवा ईमेल मिले, तो सतर्क रहें। ऐसी जानकारी साझा करने से बचें, जिसका इस्तेमाल कोई आपके बैंक खाते तक पहुंचने के लिए कर सकता है।

#IndiaNews #National #SbiCustomerData #StateBankOfIndia #SbiCustomerAlert #CyberSecurity #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 09:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एसबीआई के ग्राहकों का डाटा लीक: बैंक ने बताया- खाते में जमा रकम सुरक्षित; क्या है पूरा मामला? #IndiaNews #National #SbiCustomerData #StateBankOfIndia #SbiCustomerAlert #CyberSecurity #VaranasiLiveNews