Sawan Calendar 2026: दुर्लभ संयोग में महादेव का प्रिय महीना सावन आज से आरंभ, देखें पूरा कैलेंडर
Sawan Calendar 2026: आज से सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। सावन का महीना भगवान शिव और उनके भक्तों दोनों को अति प्रिय होता है। यह केवल पूजा-पाठ का ही नहीं, बल्कि शंकर जी की भक्ति में पूरी तरह लीन होने का सबसे विशेष समय होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन का प्रत्येक दिन भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि, इसी पावन मास में देवी पार्वती की तपस्या और अटूट भक्ति से प्रसन्न होकर शिव जी ने उन्हें अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया था।यही कारण है कि, हर साल सावन के आगमन के साथ ही देशभर के शिवालयों में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। इस खास महीने में भक्तजन गंगाजल से जलाभिषेक करते हैं और साथ ही कांवड़ यात्राएं भी निकाली जाती हैं। वहीं महादेव के ज्योतिर्लिंगों सहित शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया जाता है। आइए सावन माह के महत्व और इसके पूरे कैलेंडर को विस्तार से जानते हैं।
#Festivals #National #SawanImportance #SawanImportanceInHindi #RudrabhishekRules #RudrabhishekRulesInHindi #SawanPujaVidhi #SawanCalendar2026 #SawanCalendar2026InHindi #MahadevPujaNiyam #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 27, 2026, 15:27 IST
Sawan Calendar 2026: दुर्लभ संयोग में महादेव का प्रिय महीना सावन आज से आरंभ, देखें पूरा कैलेंडर #Festivals #National #SawanImportance #SawanImportanceInHindi #RudrabhishekRules #RudrabhishekRulesInHindi #SawanPujaVidhi #SawanCalendar2026 #SawanCalendar2026InHindi #MahadevPujaNiyam #VaranasiLiveNews
