Sawan 2026 : भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन आज से शुरू, जानें संपूर्ण पूजन विधि और क्या-क्या करें अर्पित
Sawan 2026: सावन का पवित्र महीना गुरुवार, 30 जुलाई से आरंभ हो रहा है। सावन महीने में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करना विशेष माना जाता है। इस माह शिव आराधना करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन का महीना भोलेभंडारी को अत्यधिक प्रिय होता है। सावन में शिवभक्तों की मंदिरों में भारी भीड़ होती है, जहां पर शिवलिंग का जलाभिषेक और मंत्रों का जाप होता है। सावन में नियमित रूप से हर दिन शिवजी और माता पार्वती की पूजा करना शुभ फलदायी होता है। आइए जानते हैं सावन में कैसे करें शिव जी की आसान पूजा, पूजन सामग्री और शिवजी के मंत्रों का जाप. शिव पूजन की आसान विधि - सावन महीने के हर दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और मंदिर जाकर पूजा का संकल्प लें। - फिर सबसे पहले प्रथम पूज्यनीय भगवान गणेशी की पूजा आरंभ करें। - गणेश पूजा में भगवान गणेश को दूर्वा और फल-फूल अर्पित करें। लड्डू का भोग लगाएं और धूप-दीप जलांए। - गणेश जी की पूजा के बाद शुद्ध जल में गंगाजल की कुछ बूंदे मिलाकर शिवलिंग और मां पार्वती का अभिषेक करें। - इसके बाद शिवलिंग का दूध, दही, शहद, घी, गन्ने का रस से अभिषेक करें। - अभिषेक के बाद शिवलिंग पर चंदन, बेल पत्र, धतूरा, अबीर-गुलाल, इत्र, जनेऊ, भांग और आंकड़े का फूल अर्पित करें। - इसके बाद माता पार्वती को सभी सुहाग की सामग्री चढ़ाएं। जिसमें सिंदूर, लाल चूड़ी, लाल वस्त्र और कुमकुम हो। - फिर इसके बाद कापूर जलाकर आरती करें। - अंत में पूजा के दौरान भूल के लिए क्षमा मांगे। सावन पूजा सामग्री गंगाजल, तांबे का लोटा, जल, दीपक, दूध, दही, घी, शहद, चंदन, बेलपत्र, जनेऊ, धतूरा, मिठाई, दूर्वा, गुलाल, भांग, इत्र, वहीं देवी पार्वती की पूजा के लिए लाल चुनरी, कुमकुम, चूड़ियां और सिंदूर। शिवजी को प्रसन्न करने के लिए मंत्र शिवजी का पूजा-आराधना करते समय शिव जी के मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। जानिए शिवजी के प्रिय और सरल मंत्र. 1- ऊं नम: शिवाय 2- नमो नीलकण्ठाय 3- ऊं पार्वतीपतये नम: 4-ऊं ह्रीं ह्रौं नम: शिवाय 5- ऊर्ध्व भू फट 6- इं क्षं मं औं अं 7- प्रौं ह्रीं ठ: 8- महामृत्युंजय मंत्र 9- रुद्र गायत्री मंत्र Kanwar Yatra 2026:कांवड़ यात्रा में क्या करें, क्या न करें जानें जलाभिषेक का पूरा नियम सावन 2026:श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग में होगा शुभारंभ, जानें शक्तिशाली शिव मंत्र और अभिषेक का महत्व Sawan Calendar 2026:दुर्लभ संयोग में होगा महादेव का प्रिय महीना सावन, देखें पूरा कैलेंडर Sawan 2026:30 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन, जानें कब रखा जाएगा पहला सावन सोमवार और क्या होंगे व्रत के नियम
#Festivals #Sawan2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 19:28 IST
Sawan 2026 : भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन आज से शुरू, जानें संपूर्ण पूजन विधि और क्या-क्या करें अर्पित #Festivals #Sawan2026 #VaranasiLiveNews
