Sawan 2026: आज से सावन का महीना शुरू, शिवजी की पूजा में करें इन नियमों का पालन
Sawan 2026:आज से सावन का पवित्र महीना आरंभ होने जा रहा है। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को अतिप्रिय होता है। इस माह में शिव आराधना करने से सभी तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। सावन में जो भक्त सच्चे मन और श्रद्धा भाव से भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करता है उसकी हर एक इच्छा भोले भंडारी जरूर पूरी करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु के चार महीने की योग निद्रा में जाने पर सृष्टि के संचालन का कार्यभार भोलेनाथ करते हैं। सावन में भगवान शिव की पूजा में कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूर होता है। आइए जानते हैं शिवजी की पूजा में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। भगवान शिव को तुलसी और हल्दी न करें अर्पित भगवान शिव की पूजा में कभी भी तुलसी के पत्तों और हल्दी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। शिवपुराण में शिवलिंग पर तुलसी और हल्दी अर्पित करना वर्जित माना गया है। ऐसे करने से पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है। भोलेनाथ को बेलपत्र अति प्रिय भगवान शिव को सावन के महीने में बेलपत्र करना बहुत ही शुभ माना जाता है। शिवजी की पूजा में कम से कम तीन बेलपत्र को जरूर अर्पित करना चाहिए। बेलपत्र अर्पित करने से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं और हर तरह की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। शिवलिंग का करें दूध से अभिषेक सावन महीने में शिवलिंग का दूध से अभिषेक करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे मानसिक शांति की प्राप्ति और सुखों की प्राप्ति होती है। दूध, दही, गंगाजल, गन्ने का रस और घी से शिवजी का अभिषेक करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है। इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है। सावन सोमवार को करें विधि-विधान से पूजा सावन का महीना शिव उपासना और साधना के लिए बहुत ही शुभ और मंगलकारी होता है। सावन में वैसे तो हर दिन शिव उपासना का विशेष महत्व होता है लेकिन सोमवार के दिन विधि-विधान के साथ पूजा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। Kanwar Yatra 2026:कांवड़ यात्रा में क्या करें, क्या न करें जानें जलाभिषेक का पूरा नियम सावन 2026:श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग में होगा शुभारंभ, जानें शक्तिशाली शिव मंत्र और अभिषेक का महत्व Sawan Calendar 2026:दुर्लभ संयोग में होगा महादेव का प्रिय महीना सावन, देखें पूरा कैलेंडर Sawan 2026:30 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन, जानें कब रखा जाएगा पहला सावन सोमवार और क्या होंगे व्रत के नियम
#Religion #Sawan2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 20:06 IST
Sawan 2026: आज से सावन का महीना शुरू, शिवजी की पूजा में करें इन नियमों का पालन #Religion #Sawan2026 #VaranasiLiveNews
