Sawan 2026: सावन माह में भूलकर भी न करें ये वर्जित कार्य, जानें खान-पान से लेकर दिनचर्या से जुड़े नियम

Sawan 2026 Dos and Don'ts: आज से सावन का पावन महीना आरंभ हो रहा है, जिसे भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पूरे मास में भगवान शिव और माता पार्वती धरती पर विराजमान रहते हैं और श्रद्धा से की गई पूजा को स्वीकार कर भक्तों की इच्छाएं पूर्ण करते हैं। यही कारण है कि सावन में पूजा-पाठ के साथ-साथ आचरण की शुद्धता पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। ज्योतिष और शास्त्रों के अनुसार, इस दौरान कुछ कार्यों से परहेज करना चाहिए, अन्यथा पूजा का पूर्ण फल नहीं मिल पाता। खान-पान से जुड़ी बातें सबसे पहले खान-पान से जुड़ी बात करें तो सावन में तामसिक आहार से दूरी बनाना जरूरी माना गया है। लहसुन, प्याज, मांसाहार और अंडे जैसी चीजें इस अवधि में त्याग देनी चाहिए। इसके साथ ही शराब या किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करना भी वर्जित है। सात्विक भोजन और संयमित जीवनशैली अपनाने से मन और शरीर दोनों शुद्ध रहते हैं, जिससे भक्ति का प्रभाव बढ़ता है।

#Festivals #National #Predictions #Sawan2026Rules #WhatNotToDoInSawan #ShivPujaMistakes #SawanDosAndDonts #ThingsNotToOfferShivling #SawanVratRules #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 12:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sawan 2026: सावन माह में भूलकर भी न करें ये वर्जित कार्य, जानें खान-पान से लेकर दिनचर्या से जुड़े नियम #Festivals #National #Predictions #Sawan2026Rules #WhatNotToDoInSawan #ShivPujaMistakes #SawanDosAndDonts #ThingsNotToOfferShivling #SawanVratRules #VaranasiLiveNews