Meerut News: सावित्रीबाई फुले ने उठाई बालिका शिक्षा के लिए आवाज
लावड़। महल गांव में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई। सावित्रीबाई फुले के चित्र पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। भाजपा के पूर्व लावड़ मंडल अध्यक्ष अनिल फौजी ने कहा कि वह भारत की पहली महिला शिक्षिका थी। जब बालिकाओं का पढ़ाना पाप माना जाता था, तब सावित्रीबाई फुले ने बालिकाओं की शिक्षा के लिए आवाज उठाई। उन्होंने विधवा पुनर्विवाह के लिए आवाज उठाई और बाल विवाह, जातिगत भेदभाव का विरोध किया। संचालन प्रधान राजेश्वर सैनी ने किया। इस दौरान सुनील, डॉ. कूड़े सैनी, राजेंद्र, सतबीर, अजित, राजेश, ओमबीर, राहुल, मुकेश आदि मौजूद रहे। संवाद
#SavitribaiPhuleRaisedHerVoiceForGirlChildEducation #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 03, 2026, 18:36 IST
Meerut News: सावित्रीबाई फुले ने उठाई बालिका शिक्षा के लिए आवाज #SavitribaiPhuleRaisedHerVoiceForGirlChildEducation #VaranasiLiveNews
