सौरभ हत्याकांड: जेल में मुस्कान की बदली बैरक, 17 उम्रकैद की सजा काट रहीं महिला कैदियों संग रहेगी, कड़ी निगरानी
मेरठ में सौरभ हत्याकांड में दोषी पत्नी मुस्कान को फांसी की सजा सुनाई गई है। जिला कारागार के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी महिला बंदी को मृत्युदंड से दंडित किया गया है। जेल प्रशासन ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए मुस्कान को उन महिला कैदियों के साथ शिफ्ट कर दिया है जो पहले से संगीन जुर्मों में जेल में बंद हैं। जेल रिकॉर्ड के मुताबिक इस जेल में पहले से 17 महिला कैदी ऐसी हैं जिन्हें अदालत उम्रकैद की सजा सुना चुकी है। अब मुस्कान को भी इसी कड़े सुरक्षा घेरे वाली श्रेणी में रखा गया है। वहीं मुस्कान को बाराबंकी जेल में शिफ्ट करने की चर्चा भी रही, लेकिन जेल अधीक्षक ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है। यह भी पढ़ें:सर्पदंश हत्याकांड: दोषियों को मुस्कान-साहिल की तरह मिले फांसी, सजा के एलान से पहले भावुक हुईं अमित की मां
#CityStates #Meerut #सौरभराजपूतहत्याकांड #मुस्कानरस्तोगी #मेरठजिलाजेल #MuskanRastogi #SaurabhRajputMurderCase #MeerutJailNews #उम्रकैदकीसजा #महिलाकैदी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 16, 2026, 11:43 IST
सौरभ हत्याकांड: जेल में मुस्कान की बदली बैरक, 17 उम्रकैद की सजा काट रहीं महिला कैदियों संग रहेगी, कड़ी निगरानी #CityStates #Meerut #सौरभराजपूतहत्याकांड #मुस्कानरस्तोगी #मेरठजिलाजेल #MuskanRastogi #SaurabhRajputMurderCase #MeerutJailNews #उम्रकैदकीसजा #महिलाकैदी #VaranasiLiveNews
