Bareilly News: इसी साल लॉन्च होगी सप्तनाथ इको सिटी, मनोरंजन पार्क के साथ मिलेगी जोनल रोड

बरेली। पीलीभीत रोड पर सप्तनाथ इको सिटी इसी साल आकार लेगी। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने काश्तकारों से सहमति के आधार पर 71 फीसदी भूमि खरीद ली है। इसमें कुल 11 सेक्टर बनाए जाएंगे। मनोरंजन पार्क, चौड़ी सड़क, विद्युत उपकेंद्र व सामुदायिक भवन बनाए जाएंगे। विज्ञापन निकालकर लाॅटरी के जरिये भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। बीडीए की ओर से मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत 267 हेक्टेयर भूमि पर सप्तनाथ इको सिटी विकसित की जा रही है। इसके लिए नवंबर 2025 से भूमि की खरीद की जा रही है। 1800 काश्तकारों से भूमि खरीदने का लक्ष्य है। अब तक 1300 किसानों से जमीन का सौदा पूरा हो चुका है। इसके बदले किसानों को 919 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया है। शेष भूमि खरीदने के लिए प्राधिकरण किसानों से संवाद कर रहा है। बीडीए खरीदेगा 80 फीसदी भूमि, 20% का होगा अधिग्रहणबीडीए का प्रयास है कि 80 फीसदी भूमि काश्तकारों से आपसी सहमति के आधार पर खरीदी जाए। बाकी 20 फीसदी भूमि के अधिग्रहण की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को दी जाएगी। यह ऐसी भूमि है, जिसको लेकर या तो विवाद है, या फिर काश्तकार तैयार नहीं हो रहे हैं। सस्ती दरों पर भूखंड मिलने की संभावना, मिलेंगी बेहतर सुविधाएंअफसरों के मुताबिक, सप्तनाथ इको सिटी में रामगंगानगर व ग्रेटर बरेली से बेहतर सुविधाएं होंगी। वर्तमान में रामगंगानगर व ग्रेटर बरेली में 35 हजार, 36 हजार व 40 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से भूखंड बेचे जा रहे हैं। सप्तनाथ इको सिटी में शुरुआत में खरीदारों को आकर्षित करने के लिए भूखंड की दरें सस्ती रखी जाएंगी। इसकी मुख्य सड़कें 30 से 45 मीटर चौड़ी होंगी, वहीं आतंरिक मार्ग 18 मीटर चौड़े होंगे। निर्बाध आपूर्ति के लिए विद्युत उपकेंद्र भी बनाया जाएगा। बच्चों के लिए कई मनोरंजन पार्क और लोगों की आवश्यकता के मद्देनजर सामुदायिक भवन भी तैयार होंगे। दो सेक्टरों की स्वीकृति के लिए रेरा में आवेदन की तैयारीटाउनशिप विकसित करने के लिए प्लानिंग विभाग की ओर से एनवायरमेंटल इम्पैक्ट असेसमेंट के लिए 30 दिन पहले आवेदन कर दिया गया है। इसकी अनुमति मिलने के बाद दो सेक्टरों की स्वीकृति के लिए रेरा में आवेदन किया जाएगा। अनुमति मिलने के बाद लाॅटरी के जरिये लोगों को भूखंड आवंटित किए जाएंगे।वर्जनसप्तनाथ इको सिटी विकसित करने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। 919 करोड़ का मुआवजा दिया जा चुका है। रेरा में पंजीयन के बाद जल्द ही लाॅटरी के जरिये लोगों को भूखंड दिए जाएंगे। इससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के सारे प्रयास किए जा रहे हैं। - सौम्या पांडेय, उपाध्यक्ष, बीडीए

#SaptnathEcoCityToBeLaunchedThisYear #ZonalRoadWillBeAvailableAlongWithAmusementPark. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 24, 2026, 03:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: इसी साल लॉन्च होगी सप्तनाथ इको सिटी, मनोरंजन पार्क के साथ मिलेगी जोनल रोड #SaptnathEcoCityToBeLaunchedThisYear #ZonalRoadWillBeAvailableAlongWithAmusementPark. #VaranasiLiveNews