संस्कृति संसद: 13 अखाड़ों, मठों के 1600 संतों ने विश्वनाथ धाम में किया महारुद्राभिषेक, चित्रकारों का सम्मान
संस्कृति संसद में शामिल होने आए 13 अखाड़ों, मठों व मंदिरों के 16 से अधिक महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, श्रीमहंत आदि ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में महारुद्राभिषेक किया। मंदिर न्यास के पूर्व सदस्य पं. बैंकटरमन घनपाठी ने एक घंटे तक सविधि अनुष्ठान करवाया। गुजरात के विधायक हार्दिक पटेल, कैलाश आचार्य ने भी पूजन में शामिल हुए। तीन दिवसीय संस्कृति संसद मंगलवार से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में शुरू होगा। इसमें देशभर के तीन हजार से अधिक साधु-संतों के अलावा राजनेता, सात हजार जेन-जी भी शामिल होंगे। संस्कृति संसद के तीन दिवसीय आयोजन के पहले चरण में तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी विश्वनाथ मंदिर धाम परिसर में देश-विदेश से आए जाने-माने चित्रकारों और विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के नवांकुरों ने बनाए यूपी के तीर्थों स्थलों पर आधारित चित्र बनाए। सोमवार को उनका सम्मान हुआ। इसके बाद इसी क्रम महारुद्राभिषेक हुआ। दोपहर में साधु-संत विश्वनाथधाम पहुंचे। पं. बैंकटरमन घनपाठी ने यजमान विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता ने सपत्नीक संकल्प लिया। सभी ने सामूहिक रूप से तारकेश्वर महादेव और सहस्रनाम अविमुक्तेश्वर महादेव का पूजन किया। ललिता घाट पर आरती की। उनको भोज कराया गया। रुद्राभिषेक में स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्रपुरी, महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि, आशुतोषानंद गिरि, विमलदेव आश्रम, अविचल देवाचार्य, जितेंद्रानंद सरस्वती, सुनील देवधर आदि शामिल रहे।
#CityStates #Varanasi #SanskritiSansadInVaranasi #KashiVishwanathDham #VaranasiNews #RudrabhishekamInVishwanathDham #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 12:02 IST
संस्कृति संसद: 13 अखाड़ों, मठों के 1600 संतों ने विश्वनाथ धाम में किया महारुद्राभिषेक, चित्रकारों का सम्मान #CityStates #Varanasi #SanskritiSansadInVaranasi #KashiVishwanathDham #VaranasiNews #RudrabhishekamInVishwanathDham #VaranasiLiveNews
