Kullu News: गुरु स्तोत्र से गूंजा संस्कृत महाविद्यालय
कुल्लू। व्यास संस्कृत महाविद्यालय में बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. ओम कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने गुरु स्तोत्र का पाठ कर ब्रह्मलीन स्वामी माधवानंद सरस्वती को श्रद्धासुमन अर्पित किए और समस्त गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। प्राचार्य डॉ. ओम कुमार शर्मा ने कहा कि मनुष्य का जन्म दो प्रकार से होता है। पहला जन्म माता से और दूसरा गुरु के ज्ञान से होता है। गुरु से प्राप्त ज्ञानरूपी जन्म न केवल व्यक्ति का उद्धार करता है बल्कि समाज के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। संवाद
#KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 16:53 IST
Kullu News: गुरु स्तोत्र से गूंजा संस्कृत महाविद्यालय #KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews
