Rishikesh News: संजय सक्सेना दूसरी बार बने आर्य समाज के अध्यक्ष

आर्य समाज मंदिर के वार्षिक चुनाव सहमति और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। सर्वसम्मति से निवर्तमान अध्यक्ष संजय सक्सेना को दोबारा चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि आर्य समाज के सिद्धांतों और वैदिक विचारधारा के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर रहेगा।रविवार को रेलवे रोड स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में 2026-27 के लिए चुनाव अधिकारी आर्य उप प्रतिनिधि सभा देहरादून के प्रधान अशोक कुमार वर्मा और उपप्रधान रमेश भारती की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया चली और कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। जिसमें सहमति बन जाने से संजय सक्सेना अध्यक्ष, मनीष वत्स और ओकेश चौहान उपप्रधान, वेद प्रकाश धीमान उपमंत्री, जयदेव धीमान कोषाध्यक्ष, मीना सावन पुस्तकालय अध्यक्ष, आर्यवीर पद पर अजय सक्सेना, लेखा निरीक्षक यशपाल आर्य चुने गए। जबकि कानूनी सलाहकार मनीष धीमान को बनाया गया। प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में सुरेंद्र वर्मा, मनीष वत्स, जिला प्रतिनिधि के रूप में ओकेश चौहान और सुरेंद्र वर्मा चुने गए। सदस्य के रूप में अनीता वर्मा, रजनी गोस्वामी, सुरेंद्र, पिंकी वर्मा, धर्मेंद्र को जिम्मेदारी मिली है। नवगठित कार्यकारिणी ने आर्य समाज के सिद्धांतों के अनुरूप संगठन चलाने का संकल्प लिया। इस दौरान नरेंद्र वर्मा, अर्चना सक्सेना, नेत्रपाल रोहिल्ला, निधि सक्सेना, सुदेश देवी आदि मौजूद रहे।

#SanjayBecomesPresidentOfAryaSamaj. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 02:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rishikesh News: संजय सक्सेना दूसरी बार बने आर्य समाज के अध्यक्ष #SanjayBecomesPresidentOfAryaSamaj. #VaranasiLiveNews