बुलंदशहर में समूह सखियों का प्रदर्शन: मानदेय बढ़ाकर 15 हजार करने की मांग, स्मार्टफोन-बीमा भी मांगा
बुलंदशहर में मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन से जुड़ी समूह सखियों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रति माह 15 हजार रुपये मानदेय देने के साथ स्मार्टफोन और सुरक्षा बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन में शामिल समूह सखी रजनी, मिथलेश, नीलू और चंचल ने बताया कि वर्तमान में उन्हें महज दो हजार रुपये मानदेय मिल रहा है। इतनी कम राशि में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि काम की जिम्मेदारियों को देखते हुए मानदेय बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। इसके अलावा स्मार्टफोन और सुरक्षा बीमा समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि वह शासन स्तर की योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। साथ ही उनके कई तरह के अन्य कार्य भी लिए जाते हैं। इसलिए उन्होंने यह माग उठाई हैं। समूह सखियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार से जल्द समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शन में समूह सखी बृजेश, पूनम, लक्ष्मी, वर्षा, शशीबाला, मीना, बबली, चंचल, उमेश, शोभा, प्रवेश और देवेंद्र आदि शामिल रहीं।
#CityStates #Bulandshahar #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 24, 2026, 09:50 IST
बुलंदशहर में समूह सखियों का प्रदर्शन: मानदेय बढ़ाकर 15 हजार करने की मांग, स्मार्टफोन-बीमा भी मांगा #CityStates #Bulandshahar #VaranasiLiveNews
