Chamba News: सामरा ने कैलाश पैराग्लाइडिंग को हराया

सामरा ने कैलाश पैराग्लाइडिंग को हरायामिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत चौगान में हुआ मैचसंवाद न्यूज एजेंसीचंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान सामरा की टीम ने कैलाश पैराग्लाइडिंग की टीम को दस रन से हराया। यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि इस मैच में सामरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 139 रन बनाए। इसमें रिंकू ने 28 रन बनाए। कैलाश पैराग्लाइडिंग की ओर से अमित ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैराग्लाइडिंग की टीम 129 रन पर ही सिमट गई। इसमें रोहित ने 15 रन बनाए। अमित ने भी 23 रन का योगदान दिया लेकिन अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। सामरा की ओर से शशि ने दो विकेट लिए। इस जीत के साथ सामरा की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।

#SamraDefeatedKailashParagliding. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 17:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: सामरा ने कैलाश पैराग्लाइडिंग को हराया #SamraDefeatedKailashParagliding. #VaranasiLiveNews