संभल: सपा नेता शफीकुर्रहमान बर्क को बताया तालिबानी समर्थक, भाजपा नेता बोले- मंदिरों के निर्माण में डाली बाधा

भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सियासी माहौल गरमा दिया। उन्होंने दिवंगत पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क को तालिबानी समर्थक बताते हुए उन पर मंदिरों और श्री कल्कि धाम का निर्माण रोकने का आरोप लगाया। सिंघल ने अपने पोस्ट में कहा कि श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने आचार्य कृष्णम की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। सिंघल ने आरोप लगाया कि पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान ने पहले भी श्री कल्कि धाम सहित संभल के कई मंदिरों के निर्माण में बाधा डाली थी। भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क उनकी हत्या कराना चाहते हैं। बयानबाजी के चलते प्रशासन ने किया है पाबंद सोशल मीडिया पर चल रही बयानबाजी के चलते प्रशासन की ओर से भाजपा नेता राजेश सिंघल, सांसद के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क, जामा मस्जिद कमेटी के सदर व एआईएमआईएम के नेता जफर अली व शकील अहमद को नोटिस देकर पाबंद किया गया है। इनको सोशल मीडिया या सार्वजनिक स्थानों पर बयानबाजी नहीं करने के निर्देश दिए हैं।

#CityStates #Moradabad #UttarPradesh #Sambhal #ShafeequrRahmanBarq #RajeshSinghal #KalkiDham #AcharyaPramodKrishnam #Bjp #ZiaurRahmanBarq #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 29, 2026, 12:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




संभल: सपा नेता शफीकुर्रहमान बर्क को बताया तालिबानी समर्थक, भाजपा नेता बोले- मंदिरों के निर्माण में डाली बाधा #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #Sambhal #ShafeequrRahmanBarq #RajeshSinghal #KalkiDham #AcharyaPramodKrishnam #Bjp #ZiaurRahmanBarq #VaranasiLiveNews