Bihar News: समस्तीपुर सीजीएम कोर्ट से चोरी हुए दस्तावेज कबाड़ी दुकान से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
समस्तीपुर में सीजीएम कोर्ट से गायब हुए महत्वपूर्ण दस्तावेज कबाड़ी की दुकान से बरामद होने के बाद पुलिस ने बहादुरपुर मोहल्ला से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस कस्टडी में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। दस्तावेज बेचकर खरीदी नशीली सूई बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशीली दवाओं का आदी है। चर्चा है कि दस्तावेज बेचने से मिले पैसों से उसने शहर की एक दवा दुकान से नशीली सूई खरीदी और खुद अपने हाथ की नस में इंजेक्शन लगा लिया। सोमवार सुबह हाजत में नशीली सूई नहीं मिलने पर उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। ठेला लेकर कोर्ट परिसर में घुसा था आरोपी जानकारी के मुताबिक रविवार को सूरज कुमार ठेला लेकर कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ था। इसके बाद वह कोर्ट के अंदर प्रवेश कर गया और वहां से महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी कर ली। दस्तावेज चोरी करने के बाद वह उन्हें कबाड़ी दुकान पर ले गया और बेच दिया, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किए दस्तावेज दस्तावेज चोरी की शिकायत मिलने के बाद नगर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने देर रात संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान बहादुरपुर मोहल्ला स्थित एक कबाड़ी दुकान से चोरी हुए दस्तावेज बरामद कर लिए गए। इसी मोहल्ले से पुलिस ने आरोपी सूरज कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। ये भी पढ़ें:सहरसा में BA के छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, खिड़की से झांकते ही उड़े मकान मालिक के होश कोर्ट कर्मियों ने दर्ज कराई प्राथमिकी इस मामले में सीजीएम कोर्ट से जीआर लिपिक अश्वनी कुमार, एसीजीएम-1 कोर्ट से लिपिक पंकज कुमार और उत्पाद प्रथम कोर्ट से लिपिक माधव कुमार राय ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल उसकी तबीयत खराब होने के कारण उसका इलाज कराया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया नशे का आदी वहीं अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने ऑफ कैमरा बताया कि युवक नशे का आदी है और उसके शरीर पर कई जगह सूई लेने के निशान पाए गए हैं। युवक के अनुसार दस्तावेज बेचने से मिले पैसों से उसने नशीली सूई खरीदी थी और खुद ही उसे इंजेक्ट कर लिया था।
#CityStates #Crime #Bihar #Darbhanga #SamastipurNews #BiharNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 10, 2026, 17:05 IST
Bihar News: समस्तीपुर सीजीएम कोर्ट से चोरी हुए दस्तावेज कबाड़ी दुकान से बरामद, आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Crime #Bihar #Darbhanga #SamastipurNews #BiharNews #VaranasiLiveNews
