Salman Khan: सलमान खान की बैटल ऑफ गलवां का बदल गया नाम, अब इस नए टाइटल के साथ रिलीज होगी फिल्म
सलमान खान की आगामी फिल्म बैटल ऑफ गलवां का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म का नाम ही बदल दिया है। अब सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवां के नाम से रिलीज नहीं होगी। इसकी जानकारी देते हुए मेकर्स ने फिल्म के नए नाम की भी घोषणा कर दी है। मेकर्स ने बताया नया नाम फिल्म केलीड एक्टर और प्रोड्यूसर सलमान खान ने आज फिल्म के नए नाम के साथ एक नया पोस्टर साझा किया है। पोस्टर में सलमान खान सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं। इंटेंस लुक में सलमान खान की आंखें दिख रही हैं, जिनमें गुस्सा और जोश नजर आ रहा है। View this post on Instagram A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) उनके चेहरे पर खून लगा हुआ और वो मोटी जंजीर से बंधी एक लकड़ी को पकड़े दिख रहे हैं। उनके पीछे बैकग्राउंड में युद्ध के दौरान सैनिक नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को साझा करते ही मेकर्स ने फिल्म का नया नाम भी रिवील कर दिया है। अब यह फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस के नाम से रिलीज होगी। क्या आगे बढ़ गई रिलीज डेट बैटल ऑफ गलवां 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि सलमान खान ने नाम बदलने वाली जो पोस्ट साझा की है, उसमें कहीं भी फिल्म की रिलीज डेट नजर नहीं आ रही है। न ही फिल्म के पोस्टर पर और न ही कैप्शन में कहीं भी 17 अप्रैल या कोई भी रिलीज डेट नहीं दिख रही है। इसके बाद अब सवाल ये भी उठता है कि क्या फिल्म की रिलीज डेट भी आगे बढ़ गई है
#Bollywood #National #SalmanKhan #BattleOfGalwan #BattleOfGalwanTitleChanged #BattleOfGalwanNewTitle #MaatrubhumiNewTitle #SalmanKhanMaatrubhumi #MaatrubhumiNewPoster #SalmanKhanNewMovieMaatrubhumi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 16, 2026, 13:37 IST
Salman Khan: सलमान खान की बैटल ऑफ गलवां का बदल गया नाम, अब इस नए टाइटल के साथ रिलीज होगी फिल्म #Bollywood #National #SalmanKhan #BattleOfGalwan #BattleOfGalwanTitleChanged #BattleOfGalwanNewTitle #MaatrubhumiNewTitle #SalmanKhanMaatrubhumi #MaatrubhumiNewPoster #SalmanKhanNewMovieMaatrubhumi #VaranasiLiveNews
