Panipat News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन की मौत
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के कच्चा कैंप रेलवे पुलिया के पास मंगलवार देर रात ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक संजय गौतम (45) की मौत हो गई। वहीं उनके दोस्त जोनी कमल घायल हो गए।संजय गौतम सेल्समैन थे। पुलिस ने दोस्त की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। दीवान नगर निवासी जोनी कमल ने बताया कि मंगलवार रात को वह अपने दोस्त पूरेवाल कॉलोनी निवासी संजय गौतम के साथ कच्चा कैप गए थे। वहां से मोटरसाइकिल पर सवार होकर लौटने लगे। संजय मोटरसाइकिल चला रहा था। जैसे ही वे कच्चा कैंप कॉलोनी के पास रेलवे पुलिया पर पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। जिससे वे दोनों घायल हो गए। संजय की हालत गंभीर होने के कारण शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। जोनी कमल की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि चालक की तलाश के लिए टीम लगाई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#SalesmanRidingABikeDiesAfterCollidingWithATractor #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 26, 2026, 03:07 IST
Panipat News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन की मौत #SalesmanRidingABikeDiesAfterCollidingWithATractor #VaranasiLiveNews
