Kaithal News: कलायत के सक्षम का राज्य स्तर के लिए चयन

कलायत। जिला कराटे एसोसिएशन के संचालक मीनू व कलायत कराटे एसोसिएशन के सचिव प्रवीण सारसर के नेतृत्व में जिला कराटे चैंपियनशिप 2026 -27 का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में जिले के विभिन्न स्कूलों व अकादमियों के करीब 160 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप में शिक्षा भारती विद्या निकेतन कलायत के छात्र सक्षम ने 35 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीत कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव योगेश कालरा की पत्नी पल्लवी कालरा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन संघर्ष और सफलता का मार्ग दिखाते हैं। कराटे एसोसिएशन कलायत के सचिव व कराटे कोच प्रवीण सारसर ने कहा जीवन भर स्वस्थ रहना है तो नियमित व्यायाम और किसी खेल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनना चाहिए। संवाद

#SakshamFromKalayatSelectedForTheStateLevel. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 02:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: कलायत के सक्षम का राज्य स्तर के लिए चयन #SakshamFromKalayatSelectedForTheStateLevel. #VaranasiLiveNews