Mandi News: समालखा में संत समागम 23 से 26 अक्तूबर तक

बनीखेत (चंबा)। संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम 23 से 26 अक्तूबर तक समालखा में होगा। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के पावन सान्निध्य में होने वाले इस समागम का मुख्य विषय जागृति रखा गया है। बनीखेत से कई श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्रद्धालु निस्वार्थ सेवा भाव से निर्माण कार्य, शामियाने लगाने, स्वच्छता, जल व्यवस्था और भोजन सेवा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटे हैं। समागम स्थल का मुख्य प्रवेश द्वार भी तैयार किया जा रहा है। समागम में सेवा, सत्संग, सुमिरन, प्रेम, सद्भाव और मानव एकता का संदेश दिया जाएगा। संत निरंकारी मिशन के अनुसार यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक चेतना और आत्मिक जागृति का अवसर बनेगा। देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।

#Saint'sGatheringInSamalkhaFromOctober23To26. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 22:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: समालखा में संत समागम 23 से 26 अक्तूबर तक #Saint'sGatheringInSamalkhaFromOctober23To26. #VaranasiLiveNews