Saharanpur: 15 लाख रुपये के लिए सिपाही पति ने पत्नी को पीटा, बेटे समेत घर से निकाला

सहारनपुर जनपद में हकीकत नगर की दयाल कॉलोनी निवासी रेखा रानी सिरोही ने महिला थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी 29 नवंबर 2021 को बुलंदशहर जिले के छपरावत गांव निवासी जितेंद्र तेवतिया उर्फ जोनी के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार, पति के पुलिस विभाग में कार्यरत होने का हवाला देकर ससुराल पक्ष के लोग स्कॉर्पियो कार नहीं मिलने पर ताने देते थे। साथ ही 15 लाख रुपये अतिरिक्त लाने का दबाव बनाया जाता था। मारपीट कर बच्चे समेत घर से निकालने का आरोप रेखा रानी ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई 2023 को ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की और तीन साल के बेटे समेत घर से निकाल दिया। उन्होंने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि पति ने भी 15 लाख रुपये की मांग पूरी हुए बिना उन्हें साथ रखने से इन्कार कर दिया।

#CityStates #Saharanpur #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 17:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Saharanpur



Saharanpur: 15 लाख रुपये के लिए सिपाही पति ने पत्नी को पीटा, बेटे समेत घर से निकाला #CityStates #Saharanpur #VaranasiLiveNews