UP: 'जिंदा रहने है तो रिश्ता खत्म कर दो', मिल रही थी धमकी; प्रेम विवाह करने वाले युवक के कत्ल की पूरी कहानी

सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई आकांक्षा के पति शिवकुमार की हत्या कर दी गई, जिस समय घायल शिवकुमार को जिला अस्पताल लाया गया, तब उसकी पत्नी बिलख-बिलखकर कह रही थी कि उसका घर उजाड़ दिया। आकांक्षा ने आरोप लगाया कि उसका भाई और परिवार के अन्य लोग लगातार धमकी दे रहे थे कि जिंदा रहना है तो शिवकुमार के साथ रिश्ता खत्म कर दो। आकांक्षा ने दावा किया कि हमलावर उसे भी मारना चाहते थे। उनकी कार चारों तरफ से घेर ली थी, लेकिन किसी तरह वह बच गई। शिवकुमार और उसकी पत्नी आकांक्षा एक गांव के रहने वाले हैं। आकांक्षा ने बताया कि 2020 प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ चार महीने पहले प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही आकांक्षा के मायके के लोग इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे और कई बार धमकियां भी दी गई थीं।

#CityStates #Meerut #UttarPradesh #Saharanpur #SaharanpurMurder #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 11:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 'जिंदा रहने है तो रिश्ता खत्म कर दो', मिल रही थी धमकी; प्रेम विवाह करने वाले युवक के कत्ल की पूरी कहानी #CityStates #Meerut #UttarPradesh #Saharanpur #SaharanpurMurder #VaranasiLiveNews