यूपी: दूल्हे ने हेलीकॉप्टर से निकाली अनोखी बारात, बचपन का सपना किया पूरा; 20 किमी का सफर तय कर पहुंचा ससुराल

सहारनपुर में एक शादी उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब दूल्हा मोहम्मद सालिम हेलीकॉप्टर से अपनी ससुराल पहुंचा। देहात कोतवाली क्षेत्र के बीजोपुरा में हुए निकाह के लिए दूल्हे ने करीब 20 किलोमीटर का सफर हेलीकॉप्टर से तय किया। बताया गया कि हेलीकॉप्टर से बारात लाने का सपना उसने बचपन से देखा था, जिसे शादी के मौके पर पूरा किया। बचपन का सपना पूरा करने हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा सहारनपुर। शादियों में दूल्हे की एंट्री और बारात के अलग-अलग अंदाज अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन सहारनपुर में एक दूल्हा हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंचा। मोहम्मद सालिम ने अपनी शादी के मौके पर बचपन के सपने को पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर से सफर किया। देहात कोतवाली क्षेत्र के बीजोपुरा में निकाह का आयोजन हुआ। इस दौरान दूल्हे के हेलीकॉप्टर से पहुंचने की चर्चा रही। आमतौर पर बारात कार, घोड़ी या अन्य वाहनों से पहुंचती है, लेकिन सालिम ने इसके लिए हेलीकॉप्टर चुना। यह भी पढ़ें:यूपी: कैराना में ओवैसी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशान,बोले-एआईएमआईएम योगी को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते

#CityStates #Saharanpur #सहारनपुरसमाचार #हेलीकॉप्टरसेबारात #दूल्हामोहम्मदसालिम #बीजोपुरानिकाह #हेलीकॉप्टरसेविदाई #SaharanpurNews #UniqueWedding #HelicopterWedding #देहातकोतवाली #अनोखीशादी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 11:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: दूल्हे ने हेलीकॉप्टर से निकाली अनोखी बारात, बचपन का सपना किया पूरा; 20 किमी का सफर तय कर पहुंचा ससुराल #CityStates #Saharanpur #सहारनपुरसमाचार #हेलीकॉप्टरसेबारात #दूल्हामोहम्मदसालिम #बीजोपुरानिकाह #हेलीकॉप्टरसेविदाई #SaharanpurNews #UniqueWedding #HelicopterWedding #देहातकोतवाली #अनोखीशादी #VaranasiLiveNews