पटाखा फैक्टरी विस्फोट: दो की मौत के बाद मालिक पर मुकदमा, लापता मजदूरों की तलाश जारी, खौफनाक थी घटना

सहारनपुर जनपद में गंगोह क्षेत्र के कुंडाबसी गांव स्थित राणा फायर वर्क्स पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया लाइसेंस की शर्तों और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को हादसे का कारण माना है। विस्फोट के बाद से दो मजदूर लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। लाइसेंस की शर्तों और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन का आरोप कुंडा कलां चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार की ओर से कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी के अनुसार, 24 जुलाई की शाम ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच के दौरान फैक्टरी के दो कमरे और टीनशेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिले। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया सामने आया कि फैक्टरी मालिक हसन निवासी असालतपुर फर्रुखनगर, थाना टीला मोड़, गाजियाबाद ने लाइसेंस की शर्तों और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया। पुलिस ने मालिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं और विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। यह भी पढ़ें:पटाखा फैक्टरी में धमाका:लाइसेंस था 15 किग्रा का हर कमरे में दिखा बारूद; सामने आई विस्फोट की ये तीन बड़ी वजह

#CityStates #Saharanpur #सहारनपुरपटाखाफैक्टरीविस्फोट #गंगोहपटाखाफैक्टरीहादसा #राणाफायरवर्क्सविस्फोट #पटाखाफैक्टरीमालिकपरमुकदमा #दोमजदूरलापता #बारूदविस्फोट #कुंडाबसीगांवहादसा #पटाखाफैक्टरीमेंविस्फोट #सुरक्षामानकोंकाउल्लंघन #विस्फोटकअधिनियम #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 13:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पटाखा फैक्टरी विस्फोट: दो की मौत के बाद मालिक पर मुकदमा, लापता मजदूरों की तलाश जारी, खौफनाक थी घटना #CityStates #Saharanpur #सहारनपुरपटाखाफैक्टरीविस्फोट #गंगोहपटाखाफैक्टरीहादसा #राणाफायरवर्क्सविस्फोट #पटाखाफैक्टरीमालिकपरमुकदमा #दोमजदूरलापता #बारूदविस्फोट #कुंडाबसीगांवहादसा #पटाखाफैक्टरीमेंविस्फोट #सुरक्षामानकोंकाउल्लंघन #विस्फोटकअधिनियम #VaranasiLiveNews