सहारनपुर: कलक्ट्रेट गेट पर आसपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने समेत कई मांगें

सहारनपुर में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर एकत्र होकर कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिला अध्यक्ष सचिन खुराना ने विभिन्न मामलों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच समेत कई मांगें उठाईं। बाराबंकी की घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग जिला अध्यक्ष सचिन खुराना ने कहा कि गोंडा में विनोद साहनी एवं रमेश कोरी तथा अयोध्या में राम लगन मौर्य की हत्या के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले को 13 सितंबर को बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के बुडवल में रोके जाने के बाद पथराव और हिंसक हमले की शिकायत सामने आई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

#CityStates #Saharanpur #सहारनपुर #आजादसमाजपार्टी #आसपा #कलक्ट्रेटप्रदर्शन #चंद्रशेखरआजाद #सुरक्षा #ज्ञापन #पंचायतसहायक #शिक्षकभर्ती #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 16, 2026, 14:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सहारनपुर: कलक्ट्रेट गेट पर आसपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने समेत कई मांगें #CityStates #Saharanpur #सहारनपुर #आजादसमाजपार्टी #आसपा #कलक्ट्रेटप्रदर्शन #चंद्रशेखरआजाद #सुरक्षा #ज्ञापन #पंचायतसहायक #शिक्षकभर्ती #VaranasiLiveNews