सागर में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, मंगेतर गंभीर; हेलमेट नहीं पहनना पड़ा भारी

सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर बहेरिया थाना परिसर के ठीक सामने शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार अनियंत्रित होकर बहेरिया थाने की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे थाना परिसर के अंदर जा गिरे। घटना के समय थाने में मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत बाहर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती का इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान रामचरण अहिरवार (28) निवासी बरायठा और सुनील अहिरवार (23) निवासी बराज के रूप में हुई है। घायल युवती की पहचान खुशबू अहिरवार (20) निवासी बम्होरी बीका के रूप में हुई है। पढ़ें:रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी खारिज, मानवीय आधार की दलील भी नहीं आई काम अस्पताल में भर्ती खुशबू ने बताया कि उसकी शादी सुनील अहिरवार से तय हुई थी और वह उसकी मंगेतर है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही सभी पारिवारिक तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। बहेरिया थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने बताया कि हादसे में शामिल कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। कार सवार अमित यादव और उनका एक साथी सुरक्षित हैं तथा उन्हें मामूली चोटें आई हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बाइक सवार किस दिशा में जा रहे थे और दुर्घटना कैसे हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस का कहना है कि यदि वे हेलमेट लगाए होते, तो सिर पर लगी गंभीर चोटों से बचाव संभव हो सकता था।

#CityStates #MadhyaPradesh #Sagar #SagarNews #SagarHindiNews #SagarViralNews #SagarLatestNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 20:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सागर में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, मंगेतर गंभीर; हेलमेट नहीं पहनना पड़ा भारी #CityStates #MadhyaPradesh #Sagar #SagarNews #SagarHindiNews #SagarViralNews #SagarLatestNews #VaranasiLiveNews