Mandi News: सरकाघाट में सफाई कर्मियों को 12 को हड़ताल

सरकाघाट (मंडी)। नगर परिषद सरकाघाट के अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर 12 फरवरी को हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। कर्मचारियों ने सोमवार को उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) सरकाघाट को ज्ञापन सौंपकर मांगों और आपत्तियों से अवगत कराया। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनका वेतन न केवल कम है बल्कि समय पर भुगतान भी नहीं किया जाता। इससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इसी मुद्दे को लेकर देश और प्रदेश स्तर पर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। नगर परिषद सरकाघाट के कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल होंगे।उन्होंने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की मांग की है। संवाद

#SafaiKaramcharisToGoOnStrikeOn12thInSarkaghat #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 14:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: सरकाघाट में सफाई कर्मियों को 12 को हड़ताल #SafaiKaramcharisToGoOnStrikeOn12thInSarkaghat #VaranasiLiveNews