बंगाल: 'अगर एक महिला सांसद सुरक्षित नहीं, तो यह कितना गंभीर मामला', BJP नेता की कथित धमकी पर बोलीं सायोनी घोष
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद सायोनी घोष ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रदीप दीक्षित पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, यह मेरे लिए बेहद चौंकाने वाली बात थी। मुझे तब बड़ा झटका लगा, जब मैंने सुना कि सिकंदराबाद में भाजपा से जुड़े नगर पालिका अध्यक्ष ने मेरा सिर काटने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा, मैंने इस मामले को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया है और उसमें प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को टैग किया है। अब पूरी दुनिया और देश देख रहा है कि अगर संसद की एक महिला सदस्य और महिला नेता भी इस देश में सुरक्षित नहीं है, तो यह कितना गंभीर मामला है। सायोनी घोष ने कहा, अगर एक मौजूदा महिला सांसद के खिलाफ इस तरह की बातें हो सकती हैं, तो आम महिलाएं किस डर और असुरक्षा के माहौल में जीती होंगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 18:26 IST
बंगाल: 'अगर एक महिला सांसद सुरक्षित नहीं, तो यह कितना गंभीर मामला', BJP नेता की कथित धमकी पर बोलीं सायोनी घोष #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
