Gurugram News: सेक्टरों में सुरक्षा को लेकर आरडब्ल्यूए और पुलिस की बैठक

बैठक में सभी ने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लियासंवाद न्यूज एजेंसीमानेसर। सेक्टर-78, 79 और 80 की विभिन्न सोसाइटियों के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने मंगलवार को क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। यह बैठक नौरंगपुर में रामपुरा-नौरंगपुर रोड स्थित सरपंच प्रदीप यादव के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक डीसीपी मानेसर दीपक के मार्गदर्शन में हुई।बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधियों ने खुले प्लॉटों में एसटीपी पानी के अवैध निस्तारण, सड़कों पर ट्रक-डंपरों की अवैध पार्किंग, शाम और रात में पुलिस गश्त बढ़ाने, महिलाओं की सुरक्षा, ड्रिंक एंड ड्राइव जांच और झुग्गियों के सत्यापन जैसे मुद्दे उठाए। सोसाइटी के निवासियों ने कई बार इन मुद्दों को लेकर प्रशासन को अवगत कराया है लेकिन इलाके में समय से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में सोसाइटी के लोगों ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करके अपनी समस्याएं रखी है और उन पर कार्रवाई की मांग की।घरेलू सहायकों, ड्राइवरों और सुरक्षा गार्डों के पुलिस सत्यापन पर भी जोर दिया गया। सभी ने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत की जाएगी।

#RWAAndPoliceMeetingRegardingSecurityInSectors #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 16:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: सेक्टरों में सुरक्षा को लेकर आरडब्ल्यूए और पुलिस की बैठक #RWAAndPoliceMeetingRegardingSecurityInSectors #VaranasiLiveNews