Yamuna Nagar News: देहात की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, कई बनीं लखपति दीदी
यमुनानगर। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति तेजी से बदल रही है। अब देहात की महिलाएं न केवल घरेलू जिम्मेदारियां संभाल रही हैं, बल्कि विभिन्न रोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से भी सशक्त बन रही हैं। कई महिलाएं अपने परिश्रम और हुनर के दम पर लखपति दीदी बन चुकी हैं, जो अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं। शहरी क्षेत्रों की तुलना में अब ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अधिक तेजी से आत्मनिर्भर बन रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं संगठित होकर विभिन्न कार्यों में भाग ले रही हैं। खेतीबाड़ी, डेयरी, पोल्ट्री फार्म जैसे पारंपरिक कार्यों के अलावा महिलाएं ब्यूटी पार्लर, सॉफ्ट टॉय निर्माण, अचार बनाने और अन्य लघु उद्योगों में भी अपनी पहचान बना रही हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग हर गांव में 8 से 10 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जो महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रहे हैं। इन समूहों के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है और समय-समय पर बैठकों का आयोजन कर उन्हें नए कौशल सिखाए जाते हैं। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं। महिलाओं का मानना है कि यदि परिवार का सहयोग मिले तो वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। कई महिलाओं ने बताया कि पहले वे घर तक सीमित थीं, लेकिन अब वे अपने काम से न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं, बल्कि समाज में भी अपनी पहचान बना रही हैं।हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण देने के साथ-साथ लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वे अपना काम शुरू कर सकें और उसे आगे बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं और आने वाले समय में और अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। यह बदलाव न केवल महिलाओं के जीवन स्तर को सुधार रहा है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रहा है।--------- मिशनकेतहतप्रशिक्षणलेतीसमूहसेजुड़ीमहिलाएं।आर्काइव
#RuralWomenAreBecomingSelf-reliant #ManyHaveBecomeMillionaires. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 03:30 IST
Yamuna Nagar News: देहात की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, कई बनीं लखपति दीदी #RuralWomenAreBecomingSelf-reliant #ManyHaveBecomeMillionaires. #VaranasiLiveNews
