बिकनी में रुक्मिणी वसंत का वायरल वीडियो निकला फेक, एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई; कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

कांतारा चैप्टर 1 की हीरोइन रुक्मिणी वसंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इस बिकनी वीडियो में रुक्मिणी पूल में फोटोशूट कराती नजर आ रहीं थीं। वीडियो के ऑनलाइन प्रसारित होने के बाद, अब एक्ट्रेस की ओर से इस वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण आया है। रुक्मिणी वसंत ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ये स्पष्ट किया है कि ये वीडियो असली नहीं बल्कि एआई जेनेरेटड फेक वीडियो है। प्राइवेसी का बताया उल्लंघन रुक्मिणी वसंत की ओर से अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक विस्तृत बयान जारी किया गया है। इस बयान में उन्होंने स्पष्ट किया कि ये फेक एआई वीडियो है। उन्होंने लिखा, मेरी टीम और मुझे कुछ एआई से बनाई गई तस्वीरें मिली हैं जो ऑनलाइन प्रसारित हो रही हैं और दावा कर रही हैं कि ये मेरी हैं। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहती हूं कि ये तस्वीरें पूरी तरह से फर्जी और मनगढ़ंत हैं। इस तरह की छेड़छाड़ किए गए किसी भी तरह के कंटेंट को बनाना और उसका प्रसार करना घोर गैरजिम्मेदाराना और प्राइवेसी का गंभीर उल्लंघन है। हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और इन तस्वीरों को बनाने और फैलाने में शामिल लोगों के खिलाफ जरूपरी कानूनी और साइबर क्राइम कार्रवाई शुरू कर रहे हैं। सभी से अनुरोध है कि ऐसे कंटेंट को शेयर करने या उससे जुड़ने से बचें।

#SouthCinema #National #RukminiVasanthAiVideo #RukminiVasanthAiPics #RukminiVasanthAiBikiniPhotos #KantaraChapter1 #RukminiVasanth #RukminiVasanthBikiniShoot #RukminiVasanthBikiniPhotoshoot #RukminiVasanthBikiniVideoViral #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 11:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बिकनी में रुक्मिणी वसंत का वायरल वीडियो निकला फेक, एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई; कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी #SouthCinema #National #RukminiVasanthAiVideo #RukminiVasanthAiPics #RukminiVasanthAiBikiniPhotos #KantaraChapter1 #RukminiVasanth #RukminiVasanthBikiniShoot #RukminiVasanthBikiniPhotoshoot #RukminiVasanthBikiniVideoViral #VaranasiLiveNews