हुड़दंग: 300 लोगों की चटकीं हड्डियां, 150 के टूटे जबड़े, इनमें 40 साल तक के 250; ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी फुल

UP News: रंगों के पर्व होली की मस्ती कई लोगों के लिए मायूसी में बदल गई। कोई सड़क पर शराब पीकर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए गिर गया, तो कोई लड़ाई-झगड़े में घायल हो गया। कुछ लोग खड़ी गाड़ी या दीवार से टकरा गए। होली के इस हुड़दंग का असर यह रहा कि पूर्वांचल के जिलों और बिहार आदि जगहों से 500 से अधिक लोग अलग-अलग कारणों से चोटिल होकर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। इनमें आधे से अधिक की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है, जबकि 40 से 55 वर्ष आयु वर्ग के भी करीब 100 लोग घायल हुए। इनमें शराब पीकर तेज रफ्तार में वाहन चलाने और मारपीट की घटनाओं में करीब 300 लोगों के हाथ, पैर और कमर की हड्डियां चटक गईं, जिन पर डॉक्टरों ने प्लास्टर चढ़ाया। इसके अलावा करीब 150 लोगों के जबड़े टूट गए, जबकि लगभग 50 लोगों को मामूली चोटें आईं। बृहस्पतिवार को भी ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी फुल रही।

#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 10:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हुड़दंग: 300 लोगों की चटकीं हड्डियां, 150 के टूटे जबड़े, इनमें 40 साल तक के 250; ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी फुल #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews