Etah News: मां-बेटी को बेहोश कर जेवरात ले गए दो शातिर
जलेसर। पुराने जेवर चमकाने का प्रलोभन देकर दो शातिर मां-बेटी से सोने-चांदी के जेवरात लेकर लापता हो गए। जेवर चमकाने का जादुई पाउडर दिखाकर उन्हें सुंघाकर बेहोश कर दिया और जेवरात लेकर लापता हो गए। करीब 15 मिनट बाद होश आने पर दोनों युवक को जेवरात सहित लापता देख मां-बेटी के होश उड़ गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। मां-बेटी को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवरात ले जाने की घटना सकरौली थाना क्षेत्र के गांव काजीपुर बदनपुर में शनिवार की सुबह घटित हुई है। दो युवक गांव में पहुंचकर पुराने सोने-चांदी के जेवरात साफ कराने की बात करने लगे। शनिवार की दोपहर करीब 11 बजे विमलेश और उसकी बेटी विनीता घर पर अकेली थी। परिवार के सभी पुरुष काम से घर से बाहर थे। मां-बेटी दोनों युवक से जेवरात साफ करने के संबंध में बात करने लगी। इस पर उन्होंने अपनी बातों में फंसाते हुए कहा उनके पास जादुई पाउडर है, जिससे जेवरात एकदम नए की तरह चमक जाते हैं। पाउडर दिखाते हुए उनके सामने जेवरात साफ करने की बात कही। दोनों शातिर ने उनको सोचने का मौका न देते हुए अपनी बातों में फंसा लिया। इस पर मां-बेटी अपनी आंखों के सामने जेवरात साफ कराने की बात पर सहमत हो गई। विमलेश घर के अंदर से जेवरात निकालकर लाई और दोनों युवक को दिखाने लगी। इस पर युवकों ने मां-बेटी को नशीला पाउडर सुंघाकर बेहोश कर जेवरात लेकर लापता हो गए। करीब 15 मिनट बाद होश आने पर दोनों युवक के जेवरात सहित लापता होने पर मां-बेटी दहाड़ें मारकर बिलखने लगी। मां-बेटी की बात सुन गांव में भगदड़ मच गई, चारों तरफ युवकों को तलाशा गया, लेकिन उनका कहीं पता लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस हुलिया के अनुसार दोनों युवक की तलाश की जा रही है। आस पास के गांव एवं चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर युवकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। युवक क्षेत्र में कैसे आए इसकी जानकारी की जा रही है। नित्यानंद पांडेय, प्रभारी थाना सकरौली
#RtahNewsTappebazi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 02:36 IST
Etah News: मां-बेटी को बेहोश कर जेवरात ले गए दो शातिर #RtahNewsTappebazi #VaranasiLiveNews
