Etah News: मानसून से पहले नहीं भरे गए गड्ढे
एटा। मानसून की दस्तक से पहले शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति लोगों की चिंता बढ़ा रही है। शहर के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह गड्ढे और अधूरे निर्माण कार्य बारिश के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकते हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से अभी तक पेचवर्क और मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया है।शहर के अलीगंज मार्ग, आगरा रोड और निधौलीकलां मार्ग पर कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। कहीं गहरे गड्ढे बने हुए हैं तो कहीं सड़क की परत उखड़ चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में ही इन गड्ढों में पानी भर जाता है। इनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। वहीं जीटी रोड पर चल रहे अधूरे निर्माण कार्य के कारण जलभराव हो रहा है। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव होने से यातायात बाधित होने की आशंका है। स्थानीय व्यापारियों समेत आम नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो मानसून के दौरान लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी स्थिति को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। मानसून शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन सड़कों की मरम्मत और गड्ढों को भरने की दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है।बोले लोग..सड़क पर बने गड्ढों की वजह से ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित हो रहा है। बारिश शुरू होते ही हालात और खराब हो जाएंगे। मार्ग की मरम्मत होनी चाहिए जिससे लोगों को दिक्कत न हो।- अजय राज सिंह चौहान, सुनहरी नगरबच्चों को स्कूल भेजने में डर लगता है। बारिश में गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। इसलिए खुद ही बच्चों को छोड़ने के लिए स्कूल जाना पड़ेगा।- आरती यादव, नगला भजाहर दिन खराब सड़कों पर वाहन चलाना पड़ता है। गड्ढों से ई-रिक्शा भी खराब हो रहा है और दुर्घटना का डर भी बना रहता है। विभाग की ओर से भी कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है।- उमाशंकर, मलावनप्रशासन को मानसून से पहले सभी गड्ढे भरवा देने चाहिए। छोटी-सी लापरवाही किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। लेकिन अपने जिले में हमेशा उल्टा कार्य होता है। पहले मानसून आता है उसके बाद विभाग के अधिकारियों को सड़क मरम्मत की याद आती है।- मनीष कुमार, नेहरू नगर जीटीरोडपरएटाक्लबकेपासखुलापड़ामेनहोल।संवाद
#RtahNewsRoadPithole #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 02:31 IST
Etah News: मानसून से पहले नहीं भरे गए गड्ढे #RtahNewsRoadPithole #VaranasiLiveNews
