Barwani News: फ्लोरल फैक्ट्री में 20 लाख की डकैती का 10 घंटे में पर्दाफाश, पुणे के पांच आरोपी गिरफ्तार
बड़वानी जिले के सेंधवा स्थित फ्लोरल फैक्ट्री में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हुई लूट-डकैती का पुलिस ने 10 घंटे में खुलासा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। करीब 20 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया। कार्रवाई फुटेज और रूट ट्रैकिंग के आधार पर की गई। पुलिस के मुताबिक सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब तीन से चार बजे के बीच सेंधवा की अगरबत्ती निर्माण इकाई फ्लोरल फैक्ट्री में अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की। आरोपियों ने चंदन लकड़ी, 35 सुगंधित तेल, तीन मोबाइल और 30 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। सूचना पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस की कार्रवाई मामले की तहकीकात और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी अजय वाघमारे के नेतृत्व में थाना ग्रामीण सेंधवा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। फुटेज और रूट ट्रैक करते हुए महाराश्ट्र के शिरपुर एवं सांगवी थाना पुलिस की मदद से घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। ये भी पढ़ें-छतरपुर में युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, लगा रंग डालने आया है; पर उड़ेल दिया पेट्रोल आरोपी और जब्त सामग्री गिरफ्तार आरोपियों में फिरोज पिता कचरू सैयद उम्र 29 वर्ष निवासी कसुंदी जिला पुणे महाराष्ट्र, विशाल पिता अनिल दामोदर उम्र 26 वर्ष निवासी वरवंड जिला पुणे, रमेश पिता बापू करडे उम्र 52 वर्ष निवासी केलगांव पुणे, संतोष पिता अण्णा शिवणकर उम्र 30 वर्ष निवासी दौंड जिला पुणे तथा श्याम पिता तानाजी सालुंखे उम्र 29 वर्ष निवासी हडपसर जिला पुणे महाराष्ट्र शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से दो मारुति कार स्विफ्ट और सियाज, लगभग दो कुंतल चंदन जैसी लकड़ी, 35 सुगंधित तेल, तीन मोबाइल और 30 हजार रुपये नकद सहित कुल करीब 20 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया।
#CityStates #Crime #Barwani #MadhyaPradesh #BarwaniNewe #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 03, 2026, 22:43 IST
Barwani News: फ्लोरल फैक्ट्री में 20 लाख की डकैती का 10 घंटे में पर्दाफाश, पुणे के पांच आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Crime #Barwani #MadhyaPradesh #BarwaniNewe #VaranasiLiveNews
