Faridabad News: रॉयल थंडर्स ने ब्लैक पैंथर्स को चार विकेट से दी शिकस्त

फरीदाबाद। मवई गांव स्थित क्रिकेट मैदान पर सोमवार को 15 ओवर के मुकाबले में रॉयल थंडर्स ने द ब्लैक पैंथर्स को चार विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पैंथर्स ने 121 रनों बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए थंडर्स ने 14.4 ओवर में मुकाबला जीत लिया। पैंथर्स के लिए कुन्दन ने 21, सूरज ने 19 और गौरव व अहमद ने 18-18 रनों का योगदान दिया। थंडर्स की ओर से फरहान, रिषभ और नितिन ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में थंडर्स के माहरुफ ने 37 और रिषभ, विपिन और प्रियांशु ने 23-23 रन बनाकर जीत में मुख्य भूमिका निभाई। पैंथर्स की ओर से दक्ष झा ने दो विकेट लिए जबकि अरविंद, नारायण और अहमद को एक-एक विकेट मिला। रिषभ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद

#RoyalThundersDefeatedBlackPanthersByFourWickets #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 19:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Faridabad News: रॉयल थंडर्स ने ब्लैक पैंथर्स को चार विकेट से दी शिकस्त #RoyalThundersDefeatedBlackPanthersByFourWickets #VaranasiLiveNews