बरेली: सीएम योगी के दौरे के संभावित मार्ग किए जा रहे दुरुस्त, आम लोगों की राह अनदेखी की शिकार

बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को प्रस्तावित दौरे से पहले प्रशासन और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। मुख्यमंत्री के संभावित मार्ग की सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। इसके विपरीत शहर के अन्य प्रमुख मार्ग गड्ढों और बदहाली का शिकार हैं। इससे जनता को परेशानी हो रही है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के तहत उनका काफिला पुलिस लाइन से चौकी चौराहा, गांधी उद्यान और विकास भवन होते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल बरेली कॉलेज मैदान तक पहुंचेगा। इस मार्ग पर व्यवस्थाएं चाकचौबंद की जा रही हैं। वहीं, शहर की कई सड़कें सीवर और पाइपलाइन योजनाओं के कारण खोदी गई हैं। कुछ सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। सीएम ग्रिड के काम से भारत सेवा ट्रस्ट और नैनीताल रोड की हालत बेहद खराब है। इनपर गुजरने वाले लोगों ने बदहाल हुईं सड़कों की मरम्मत की मांग की है।

#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #CmYogiAdityanath #Roads #NagarNigam #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 12, 2026, 09:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बरेली: सीएम योगी के दौरे के संभावित मार्ग किए जा रहे दुरुस्त, आम लोगों की राह अनदेखी की शिकार #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #CmYogiAdityanath #Roads #NagarNigam #VaranasiLiveNews