CM Yogi Varanasi Visit: सीएम योगी के दौरे को लेकर शहर में रूट डायवर्जन, गोदौलिया-मैदागिन नो व्हीकल जोन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय दौरे को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। 5 और 6 मई को मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के समय यातायात जीरो किया जाएगा। गोदौलिया चौराहा से वीवीआईपी के आगमन व प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को मैदागिन चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। नो व्हीकल जोन रहेगा। एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि 5 मई को अमर उजाला तिराहा से वीवीआईपी के आगमन से 3 घंटे पूर्व टेम्पो ट्रैवलर, आर्मेनिया बसें, क्रूजर आदि वाहनों को लहुराबीर, मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को लकड़ीमंडी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। विशेश्वरगंज तिराहा से वीवीआईपी के आगमन से 1 घंटे पूर्व चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें गोलगड्डा तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। मरीमाई तिराहा से वीवीआईपी के आगमन व प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को तेलियाबाग तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। मलदहिया चौराहा से वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान जयसिंह चौराहा व लहुराबीर चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। पिशाचमोचन तिराहा (काशी अनाथालय के पास) से भी लहुराबीर की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। चेतगंज से भी वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान लहुराबीर की ओर वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
#CityStates #Varanasi #CmYogiVisitInVaranasi #RouteDiversionInVaranasi #VaranasiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 00:57 IST
CM Yogi Varanasi Visit: सीएम योगी के दौरे को लेकर शहर में रूट डायवर्जन, गोदौलिया-मैदागिन नो व्हीकल जोन #CityStates #Varanasi #CmYogiVisitInVaranasi #RouteDiversionInVaranasi #VaranasiNews #VaranasiLiveNews
