Lucknow News: राउंडग्लास अकादमी ने हॉकी असम को धोया
लखनऊ। राउंडग्लास हॉकी अकादमी (पंजाब) ने हॉकी असम को 13-1 के विशाल अंतर से हराते हुए ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। अन्य मुकाबलों में फि्लकर ब्रदर्स, पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मोहाली और राजस्थान ने जीत दर्ज करते हुए पूरे अंक प्राप्त किए। पद्मश्री मो. शाहिद स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को खेले गए पहले मुकाबले में राउंडग्लास अकादमी का सामना हॉकी असम से हुआ। एकतरफा रहे मुकाबले में राउंडग्लास अकादमी के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम किया, जबकि दूसरी ओर हॉकी असम के खिलाड़ी गेंद पर कब्जे को संघर्षरत दिखे। विजेता टीम से लालू दिवाकर ने बेहतरीन स्किल का प्रदर्शन करते हुए चार गोल ठोके, जबकि लालू दिवाकर दो गोल करने में सफल रहे। इसके अलावा शीलू मान, रंजीत सिंह, अभिजोत, युवराज, हर्षित सिंह, शिवजोत सिंह और समरप्रीत सिंह ने एक-एक गोल किए। प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में फि्लकर ब्रदर्स (हरियाणा) ने स्पोर्ट्स डेवलवमेंट अथारिटी तमिलनाडु को 7-1 से करारी मात दी। एकतरफा मुकाबले में विजेता टीम से विशाल ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम की रक्षापंक्ति को झकझोर दिया और हैट्रिक समेत छह गोल दागे, जबकि कप्तान विराट सिंह ने एक गोल किया। प्रतियोगिता के तीसरे मुकाबले में पंजाब यूनिवर्सिटी ऑफ मोहाली ने एमएमएस अकादमी शाहबाद (हरियाणा) को 3-1 से हराते हुए पूरे अंक हासिल किए। मुकाबले के दाैरान विजेता टीम की ओर से एपी सिंह, करनवीर सिंह और रमनजोत सिंह ने एक-एक गोल किए, जबकि पराजित टीम से ऋषि एकमात्र गोल करने में सफल रहे। प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार के आखिरी लीग मुकाबले में राजस्थान हाॅकी का सामना साउथ ईस्ट ऑर्गेनाइजेशन मणिपुर से हुआ। राजस्थान के खिलाड़ियों ने 5-0 के विशाल अंतर से आसान जीत दर्ज की। दूसरी ओर मणिपुर के खिलाड़ी दवाब से उबर न सके और मुकाबला गंवा बैठे। मैच के दौरान विजेता टीम से मयंक मीना, जावेद खान, शाहरुख खान, सिंकदर और प्रियांशु ने एक-एक गोल किया।आज के मुकाबलेस्पोर्ट्स डेवलवमेंट अथारिटी तमिलनाडु बनाम हॉकी असमएमएमएस अकादमी हरियाणा बनाम साउथ ईस्ट ऑर्गेनाइजेशन मणिपुरराजस्थान हॉकी बनाम पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मोहालीराउंड ग्लास अकादमी पंजाब बनाम फि्लकर ब्रदर्स हरियाणा मो.शाहिद स्टेडियम में हुए मुकाबले में राउंडग्लास (सफेद जर्सी) और हाॅकी असम के खिलाड़ी गेंद पर मो.शाहिद स्टेडियम में हुए मुकाबले में राउंडग्लास (सफेद जर्सी) और हाॅकी असम के खिलाड़ी गेंद पर
#RoundGlassAcademyBeatHockeyAssam #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 03:29 IST
Lucknow News: राउंडग्लास अकादमी ने हॉकी असम को धोया #RoundGlassAcademyBeatHockeyAssam #VaranasiLiveNews
