Kangra News: 49 लाख से संवरेगी धर्मशाला अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक की छत

मरम्मत कार्य शुरू, पुरानी टिन हटाकर बिछाई जाएंगी नई चादरें भवन को मिलेगी संरचनात्मक मजबूतीअमर उजाला ब्यूरोधर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के पुराने आईपीडी ब्लॉक की जर्जर छत की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। करीब 49 लाख रुपये की लागत से पूरे ब्लॉक की पुरानी टिन की चादरें बदलकर नई चादरें बिछाई जाएंगी। इसके बाद भवन की संरचनात्मक मजबूती के लिए रेट्रोफिटिंग भी की जाएगी। लंबे समय से छत से पानी टपकने और वार्डों में सीलन की समस्या झेल रहे मरीजों और तीमारदारों को अब राहत मिलने की उम्मीद है।आईपीडी ब्लॉक का भवन काफी पुराना हो चुका है। इसकी छत कई जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण बरसात में पानी वार्डों और कमरों तक पहुंच जाता था। इससे भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी होती थी। वहीं, छत पर उगी झाड़ियों और पौधों से भवन की स्थिति और खराब हो रही थी। पूर्व में छत से सीमेंट और मलबा गिरने की घटनाएं भी सामने आई थीं।समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के निदेशालय ने मरम्मत के लिए 49 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। अस्पताल प्रशासन ने यह राशि लोक निर्माण विभाग को जमा करवा दी है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद ठेकेदार को काम सौंप दिया है। मरम्मत के तहत छत की पुरानी टिन बदलने के साथ भवन की मजबूती पर भी ध्यान दिया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद पूरे ब्लॉक में रंग-रोगन भी करवाया जाएगा।कोटअस्पताल की छत बदलने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को 49 लाख रुपये जमा करवाए गए हैं। छत बदलने के बाद भवन की मजबूती में भी सुधार होगा।-डॉ. अनुराधा शर्मा, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला

#RoofOfTheIPDBlockAtDharamshalaHospitalToBeRenovatedAtACostOf49Lakh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 28, 2026, 18:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: 49 लाख से संवरेगी धर्मशाला अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक की छत #RoofOfTheIPDBlockAtDharamshalaHospitalToBeRenovatedAtACostOf49Lakh #VaranasiLiveNews