Kullu News: जल्द मढ़ी तक बहाल होगा रोहतांग दर्रा

बर्फीली वादियों का दीदार कर सकेंगे पर्यटक प्रशासन ने किया मढ़ी तक सड़क का निरीक्षण संवाद न्यूज एजेंसी मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। पर्यटक जल्द ही रोहतांग दर्रा मार्ग पर मढ़ी तक जा सकेंगे। प्रशासन ने रोहतांग सड़क को मढ़ी तक खोलने कि कवायद शुरू कर दी है। जल्द इसकी अधिसूचना जारी हो सकती है। इसके बाद सैलानी मढ़ी में बर्फ का आनंद ले सकेंगे। हालांकि, रोहतांग दर्रा के दीदार के लिए अभी इंतजार करना होगा। जल्द ही रोहतांग दर्रा भी सैलानियों के लिए खुल जाएगा। शनिवार को एसडीएम मनाली गुरजीत सिंह चीमा, डीएसपी केडी शर्मा और बीआरओ के प्रोजेक्ट दीपक के मेजर एमएस परमार ने मढ़ी तक सड़क का निरीक्षण किया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मार्ग पूरी तरह सुचारू एवं सुरक्षित पाया गया। एसडीएम कार्यालय से गुलाबा बैरियर से आगे मढ़ी तक केवल उन वाहनों को भेजने का प्रस्ताव भेजा,जिनके पास रोहतांग दर्रा का वैध परमिट होगा। उपायुक्त कार्यालय से आदेश प्राप्त होते ही रोहतांग पास परमिट वाले सभी वाहनों को गुलाबा बैरियर से मढ़ी तक जाने की अनुमति प्रदान की जाएगी।

#RohtangPassWillSoonBeRestoredTillMarhi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 02, 2026, 18:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: जल्द मढ़ी तक बहाल होगा रोहतांग दर्रा #RohtangPassWillSoonBeRestoredTillMarhi #VaranasiLiveNews