रोहतक डी-पार्क अग्निकांड: दम घुटने से तीन की मौत, नुकसान की जांच को कमेटी गठित
डी पार्क की गोल मार्केट की दुकानों में मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे लगी भीषण आग के दौरान व्यापारी और दो कर्मियों की मौत दम घुटने से हुई थी। यह पुष्टि जूता व्यापारी सौरभ उर्फ रोहित व कर्मचारी कपिल और अमन के शवों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। सिविल अस्पताल के तीन सदस्यीय चिकित्सकों के बोर्ड ने शवों का पोस्टमार्टम करने के साथ तीनों के डीएनए भी सुरक्षित रख लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद जूता व्यापारी के शव का गोहाना अड्डा और दोनों कर्मियों के शवों का जींद रोड स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इधर, आग लगने के 24 घंटे बाद भी दुकानों से रह-रहकर उठता धुआं बुधवार दोपहर बाद तक दमकल टीम के लिए चिंताजनक बना रहा। यही नहीं प्रशासन ने हादसे की वजह से हुए नुकसान का आकलन व अन्य की जांच व पुष्टि के लिए एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है। शहर के सबसे व्यस्त बाजार डी पार्क की गोल मार्केट की दस दुकानों में मंगलवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड की आग बुधवार दोपहर बाद तक भी ठंडी नहीं हुई।
#CityStates #Chandigarh-punjab #रोहतकडी-पार्कअग्निकांड #दमघुटनेसेतीनकीमौत #नुकसानकीजांचकोकमेटीगठित #RohtakD-parkFire #RohtakFireAccident #HaryanaFireTragedy #D-parkMarketFire #RohtakCasualties #CmNayabSinghSainiAid #FireVictimsCompensation #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 13:39 IST
रोहतक डी-पार्क अग्निकांड: दम घुटने से तीन की मौत, नुकसान की जांच को कमेटी गठित #CityStates #Chandigarh-punjab #रोहतकडी-पार्कअग्निकांड #दमघुटनेसेतीनकीमौत #नुकसानकीजांचकोकमेटीगठित #RohtakD-parkFire #RohtakFireAccident #HaryanaFireTragedy #D-parkMarketFire #RohtakCasualties #CmNayabSinghSainiAid #FireVictimsCompensation #VaranasiLiveNews
