Panipat News: त्योहारों के सीजन में रोडवेज ने कसी कमर
फोटो-22लोकल और अन्य रूटों पर अतिरिक्त बसों को लगाने की तैयारी-रोडवेज अधिकारियों ने संबंधित तैयारियों को किया पूरा-कई रूटों पर यात्रियों की संख्या के आधार पर चलेगी रोडवेज बसें-कई रूटों पर रोडवेज बसें लगाएगी अतिरिक्त फेरेसंवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। त्योहारों के सीजन में रोडवेज अधिकारियों ने कमर कस ली है। यात्रियों की सुगमता के लिए कई रूटों पर अतिरिक्त बसों को चलाने की तैयारी की जा रही है। इससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो। इनमें लोकल और अन्य रूटों को शामिल किया गया है। इसके लिए रोडवेज अधिकारियों ने बैठक कर संबंधित तैयारियों को पूरा कर लिया है। साथ ही रोडवेज बस चालक और परिचालकों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए है। कई रूटों पर रोडवेज अधिकारियों द्वारा यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों को चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा कई रूटों पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।डिपो महाप्रबंधक विक्रम कांबोज ने बताया कि त्योहारों के सीजन में रोडवेज ने संबंधित तैयारियों को पूरा कर लिया है। लोकल और अन्य रूटों पर अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। साथ ही कई रूटों पर यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों को चलाने की तैयारी है। यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
#RoadwaysGearsUpForTheFestiveSeason #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 19:18 IST
Panipat News: त्योहारों के सीजन में रोडवेज ने कसी कमर #RoadwaysGearsUpForTheFestiveSeason #VaranasiLiveNews
