Rohtak News: महम में रोडवेज बस रोककर चालक को लात-घूंसों से पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक/महम। महम में गुरुग्राम से सिरसा जा रही हरियाणा रोडवेज की एक बस को बुधवार को तीन युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने बस में घुसकर चालक सुशील कुमार को लात-घूंसों से पीटा। उन्होंने बीच-बचाव करने आए यात्रियों के साथ भी गाली-गलौज की और उन्हें धमकाया।गुरुग्राम डिपो में तैनात चालक सुशील कुमार ने महम चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि महम में प्रवेश करते ही तीन बाइक सवार युवकों ने बस को घेर लिया। एक युवक ने अपनी बाइक बस के आगे लगा दी। इसके बाद युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। कारण पूछने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और चालक को बस के अंदर घुसकर पीटा। परिचालक ओमप्रकाश ने बताया कि युवकों ने बस को ओवरटेक कर रुकवाया था और तेज स्पीड में बस चलाने का आरोप लगाया। चालक ने बात करने का प्रयास किया तो आरोपी मारपीट पर उतर आए।-----आरोपियों ने दोबारा आने पर अंजाम भुगतने की धमकीयात्री अभिषेक ने बताया कि बस में महिलाएं भी सवार थीं। यात्रियों ने युवकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने उल्टा उन्हें धमकाया और गाली-गलौज की। महिला यात्री राधिका ने बताया कि युवकों ने चालक को पीटा और लगातार गाली-गलौज करते रहे। यात्रियों के विरोध करने पर उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। आरोपियों ने बस का समय नोट करने की बात कही। उन्होंने दोबारा आने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस को फोन करने का प्रयास करने पर भी धमकी दी गई। महम थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि गुरुग्राम डिपो के चालक सुशील कुमार ने की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।---------- 37- रोहतक के महम में बस चालक को पीटने के बाद जाते संदिग्ध युवक। स्रोत : सोशल मीडिया
#RoadwaysBusStoppedInMeham;DriverBeatenWithKicksAndPunches. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 03:08 IST
Rohtak News: महम में रोडवेज बस रोककर चालक को लात-घूंसों से पीटा #RoadwaysBusStoppedInMeham;DriverBeatenWithKicksAndPunches. #VaranasiLiveNews
