Ambala News: 2.46 करोड़ से वार्डों में होगा सड़कों का निर्माण, बिछेगी सीवरलाइन
- आरसीसी पाइपलाइन के निर्माण को मिली मंजूरी, लंबे समय से अधूरे काम होंगे शुरूसंवाद न्यूज एजेंसीअंबाला। छावनी सदर क्षेत्र में नगर परिषद की ओर से वार्डों में जल निकासी, संपर्क सड़कों का निर्माण और इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक बिछाने की योजनाओं पर लगभग 2.42 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वार्ड पार्षदों की ओर से तैयार किए इन प्रस्ताव को नगर परिषद द्वारा मुख्यालय स्तर पर स्वीकृति के लिए भेजा गया था। अब स्वीकृति मिलते ही विभाग ने निविदा जारी कर दी है ताकि तय समय पर कार्य शुरू हो सकें और वार्ड वासियों को परेशानी से निजात मिल सके।नगर परिषद की रिपोर्ट एवं निविदाओं के अनुसार, छावनी के विभिन्न वार्डों में मुख्य कार्यों पर प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इसमें वार्ड नंबर 19 के तहत जल निकासी और सड़क निर्माण पर 2.02 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। वार्ड के अंतर्गत आने वाले दो प्रमुख मार्गों पर पाइप लाइन बिछाने और सड़क निर्माण के लिए यह धनराशि तय की गई है।इसके तहत बीडी फ्लोर मिल पुलिया से ऑटो स्टैंड के पास 1,23,68,291 रुपये की अनुमानित लागत से सड़क निर्माण तथा अंडरग्राउंड सीवर/ड्रेनेज पाइप बिछाने का कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार नरूला कन्फेक्शनरी स्टोर से बीडी फ्लोर मिल गोशाला के पास मुख्य नाले तक 78,28,949 रुपये की लागत से पाइपलाइन एवं पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा।वार्ड-4 में निर्माणवार्ड नंबर 4 दलीपगढ़ कॉलोनी में जलभराव से मुक्ति के लिए 37.42 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना के तहत साईं कृपा किराना स्टोर से सिंचाई नाले तक कार्य किया जाएगा। इसके तहत दलीपगढ़ कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए एम-40 ग्रेड पेवर ब्लॉक सड़कों का निर्माण तथा 450 मिमी व्यास वाली आरसीसी पाइपलाइन बिछाने के लिए 37,41,783 रुपये का बजट मंजूर हुआ है।आंतरिक गलियों का सुधारडी-प्लान के तहत आंतरिक गलियों के निर्माण पर 6.86 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत कनौजिया सब-लैब से राज नारायण के घर तक काम होगा। स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए 6,85,584 रुपये की लागत से पक्की सड़क का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। सुगम आवागमन के लिए पेवर ब्लॉक और पक्की सड़कों के निर्माण से बारिश के दिनों में कीचड़ और गड्ढों से राहत मिलेगी। जलभराव के स्थायी समाधान के तहत 450 मिमी आरसीसी पाइप और नई ड्रेनेज लाइन बिछने से मानसून के समय कॉलोनियों में पानी जमा होने की समस्या खत्म होगी। वहीं स्वास्थ्य सुरक्षा के तहत बेहतर सीवरेज और नालों के सुचारु प्रवाह से बीमारियों के फैलने का खतरा कम होगा।वार्ड स्तर पर प्राप्त प्रस्ताव के तहत यह कार्य किए जाएंगे। लगभग 2.42 करोड़ की लागत से होने वाले कार्यों की निविदाएं जारी कर दी गई हैं। आवेदन प्राप्त होते ही कार्य आदेश जारी करके तुरंत प्रभाव से काम शुरू करवा दिया जाएगा।स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नगर परिषद सदर, अंबाला
#RoadsWillBeConstructedInTheWardsWithRs2.46CroreAndSewerLinesWillBeLaid. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 03:00 IST
Ambala News: 2.46 करोड़ से वार्डों में होगा सड़कों का निर्माण, बिछेगी सीवरलाइन #RoadsWillBeConstructedInTheWardsWithRs2.46CroreAndSewerLinesWillBeLaid. #VaranasiLiveNews
