Kangra News: आठ महीने तक नहीं सुधरी सड़क, विधानसभा सत्र आते ही पैचवर्क शुरू

धर्मशाला। आम जनता की परेशानी को आठ महीने तक नजरअंदाज करने वाला लोक निर्माण विभाग विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही हरकत में आ गया है।दाड़ी बाईपास से कंडी जाने वाली बदहाल सड़क की मरम्मत का काम अब तेज कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से शिकायतों के बावजूद विभाग ने सड़क की सुध नहीं ली लेकिन अब मंत्रियों और विधायकों की आवाजाही को देखते हुए काम शुरू कर दिया है।विभाग ने रेडिसन ब्लू होटल में ठहरे मंत्री-विधायकों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए सड़क पर पैचवर्क और टाइलिंग का काम करवाया है। गड्ढों को भरने के साथ खराब हिस्सों को भी दुरुस्त किया जा रहा है।स्थानीय निवासी पंकज कुमार, परवीन कुमार, अमित कुमार, परवेश और राज कुमार ने कहा कि वे आठ महीने से खराब सड़क के कारण परेशानी झेल रहे थे। कई बार शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं हुई।उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सड़कें केवल मंत्री-विधायकों की आवाजाही के लिए ही सुधारी जाएंगी। आम जनता को भी बेहतर सड़क सुविधा मिलनी चाहिए।इस संबंध में लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मशाला-2 के एसडीओ दशमिंद्र पाल ने बताया कि दाड़ी बाईपास से कंडी जाने वाली सड़क की हालत खराब थी। रेडिसन ब्लू होटल में पक्ष और विपक्ष के मंत्री व विधायक ठहरे हुए हैं और उनका आवागमन भी इसी मार्ग से हो रहा है। इसी कारण सड़क को दुरुस्त करवाया जा रहा है।

#RoadRemainedUnrepairedForEightMonths;PatchworkBeginsJustAsTheAssemblySessionApproaches. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 16, 2026, 01:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: आठ महीने तक नहीं सुधरी सड़क, विधानसभा सत्र आते ही पैचवर्क शुरू #RoadRemainedUnrepairedForEightMonths;PatchworkBeginsJustAsTheAssemblySessionApproaches. #VaranasiLiveNews