Kaithal News: रामगढ़ पांडव के पास सड़क बनी जोहड़, ग्रामीणों में रोष
कलायत। कलायत से करीब आधा दर्जन गांवों को कैथल-जींद मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क पिछले पांच वर्षों से खस्ताहाल में है। रामगढ़ पांडव गांव के समीप जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था न होने के कारण यह मुख्य रास्ता तालाब (जोहड़) का रूप ले चुका है। स्थानीय निवासियों तरसेम, रवि विक्रम, सुनील और राममेहर का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब एक वर्ष पूर्व यहां केवल कागजी खानापूर्ति की गई थी, जिसके चलते समस्या जस की तस बनी हुई है। सड़क पर घुटनों तक जमा गंदे पानी और गहरे गड्ढों के कारण आए दिन राहगीर और वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। सबसे बदतर स्थिति समीप स्थित दसवीं कक्षा के सरकारी स्कूल के बच्चों की है, जिन्हें प्रतिदिन इसी बदबूदार पानी के बीच से मजबूरन गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, ऐसी ही नारकीय स्थिति नजदीकी गांव चौशाला और बालू में भी बनी हुई है, जिससे आम जनता को भारी मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। जब संबंधित लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता (एक्सियन) राजकुमार नैन से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में तारकोल की पकड़ कमजोर होती है, इसलिए मानसून बीतने के बाद ही सड़क मरम्मत का कार्य संभव हो सकेगा। मुख्यमंत्री और डीसी से लगाई गुहारविभागीय अधिकारियों की अनदेखी पर ग्रामीणों ने कार्यकारी अभियंता पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैथल की उपायुक्त (डीसी) अपराजिता से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा और क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यहां पानी की निकासी का कोई स्थाई प्रबंध किया जाए। संवाद
#RoadNearRamgarhPandavBecomesJohad #VillagersAngry #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 02:55 IST
Kaithal News: रामगढ़ पांडव के पास सड़क बनी जोहड़, ग्रामीणों में रोष #RoadNearRamgarhPandavBecomesJohad #VillagersAngry #VaranasiLiveNews
