Jind News: गांव मुआना की सड़क क्षतिग्रस्त, राहगीर हिचकोले खाने को विवश
संवाद न्यूज एजेंसीसफीदों। उपमंडल के अंतर्गत गांव मुआना की फिरनी वाली सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और जलभराव से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर हिचकोले खाने को विवश हैं। कई दोपहिया वाहन चालक गिर कर जख्मी हो चुके हैं। ग्रामीण विवेक कंवर, दिनेश, गंभीर ने बताया कि काफी समय से यह सड़क जगह-जगह से टूटी है। लोक निर्माण विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बारिश होते ही गड्ढों में पानी भर जाता है। इस दौरान वाहन निकलते समय गंदे पानी के छींटे राहगीरों और दुकानों पर पड़ते हैं। गड्ढों के कारण अब तक कई बार बाइक सवार सड़क पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। छोटे वाहनों के लिए यह सफर जानलेवा बन गया है। स्कूली बच्चे और बुजुर्गों को भी इस सड़क से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई। बारिश के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से मांग की है सड़क की मरम्मत कराई जाए।वर्जन गांव की समस्याएं संज्ञान में हैं। जल्दी काम शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों को किसी परेशानी नहीं आने दी जाएगी।- श्याम लाल शर्मा, गांव मुआना सरपंच।
#RoadInMuanaVillageDamaged;CommutersForcedToEndureABumpyRide. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 17:03 IST
Jind News: गांव मुआना की सड़क क्षतिग्रस्त, राहगीर हिचकोले खाने को विवश #RoadInMuanaVillageDamaged;CommutersForcedToEndureABumpyRide. #VaranasiLiveNews
