राजस्थान: बराला की एफआईआर पर आर-पार को तैयार, रातभर धरने के बाद कांग्रेस का अचानक जयपुर कूच का ऐलान

एनएसयूआई कार्यकर्ता रितु बराला की एफआईआर को लेकर राजस्थान में कांग्रेस और पुलिस के बीच टकराव बढ़ गया है। दिल्ली पुलिस के खिलाफशिकायत पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पार्टी के नेता जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के बाहर रातभर धरने पर बैठे रहे। लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए अब एआईसीसीने अब जयपुर कूच का ऐलान कर दिया है। पार्टी का कहना है कि रितु की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि एफआईआर दर्ज करना रितु का अधिकार है और पुलिस को शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। रातभर धरने के बाद जयपुर कूच के ऐलान को कांग्रेस के आंदोलन को आगे बढ़ाने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है। रातभर कमिश्नरेट के बाहर बैठे रहे डोटासरा रितु बराला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर डोटासरा और अन्य कांग्रेस नेता पुलिस कमिश्नरेट के बाहर डटे रहे। डोटासरा ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि एफआईआर दर्ज कराना पुलिस की मेहरबानी नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता का अधिकार है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात कर शिकायत पर कार्रवाई की मांग भी की। डोटासरा ने चेतावनी दी कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होती, कांग्रेस का धरना जारी रहेगा। उन्होंने जरूरत पड़ने पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तक मामला ले जाने की बात भी कही। अब कांग्रेस ने जयपुर कूच का ऐलान कर दिया है। यह भी पढें-राजस्थान: रितु बराला की एफआईआर के लिए रातभर धरने पर बैठे डोटासरा, कमिश्नरेट के बाहर डटे कांग्रेस नेता दिल्ली पुलिस पर मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप रितु बराला हाल ही में दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। उनका आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। घटना के बाद रितु ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने डोटासरा को फोन कर रितु के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कदम उठाने को कहा था। इसके बाद डोटासरा रितु को साथ लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे और शिकायत पर कार्रवाई की मांग की। अब आगे क्या करेगी कांग्रेस कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से उन्हें धरने पर बैठना पड़ा। अब जयपुर कूच के ऐलान के बाद अगला कदम क्या होगा और पुलिस शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है, इस पर नजर रहेगी।

#CityStates #Jaipur #Rajasthan #RituBaralaFir #GovindSinghDotasara #RajasthanCongress #JaipurMarch #RituBaralaCase #JaipurPoliceCommissionerate #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 07:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राजस्थान: बराला की एफआईआर पर आर-पार को तैयार, रातभर धरने के बाद कांग्रेस का अचानक जयपुर कूच का ऐलान #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RituBaralaFir #GovindSinghDotasara #RajasthanCongress #JaipurMarch #RituBaralaCase #JaipurPoliceCommissionerate #VaranasiLiveNews