Prayagraj News: राइजिंग स्टार क्लब ने गंगा डिग्री कॉलेज क्लब बी को हराया

राइजिंग स्टार क्लब ने गंगा डिग्री कॉलेज क्लब बी को शुक्रवार को 147 रन से हराया। राजवीर मौर्य (101 रन 58 गेट 18 चौक एक छक्का) और शुभ सोनी (78 रन व दो विकेट) की बल्लेबाजी के साथ ही लकी सरोज की अचूक गेंदबाजी (4-3-01-5) की बदौलत राइजिंग स्टार क्लब ने जीत दर्ज की। सोरांव के गंगा डिग्री कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को खेले गए इस मैच में राइजिंग स्टार क्लब ने 30 ओवर में पांच विकेट खोकर 285 रन बनाए। जवाब में गंगा डिग्री कॉलेज क्लब बी की पूरी टीम 23.2 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। शानदार प्रदर्शन के लिए लकी सरोज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

#Sports #Cricket #Wickets #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 06:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj News: राइजिंग स्टार क्लब ने गंगा डिग्री कॉलेज क्लब बी को हराया #Sports #Cricket #Wickets #VaranasiLiveNews