Sant Kabir Nagar News: देश में बढ़ रही मंहगाई-बेरोजगारी

सेमरियावां। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अध्यक्ष मोहम्मद अकरम नजीर की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। इस दौरान बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने तथा विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद नज़ीर ने कहा कि देश में मंहगाई, बेरोजगारी दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। केंद्र सरकार का आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमत लगातार बढ़ रही है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए मेहनत करें लोगों को पार्टी से जोड़ें। बैठक में मोहम्मद कलीम, इकरार अहमद, जलालुद्दीन, मोहम्मद रशीद, देवानंद, महेन्द्र कुमार, अब्दुल कलाम, मुहम्मद परवेज़ अख्तर आदि मौजूद रहे। संवाद

#SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 23:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: देश में बढ़ रही मंहगाई-बेरोजगारी #SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews